तो 10 सालो के बाद आपके खेत ख़राब हो जाएगे
आज हम आपको बहुत ही खास जानकारी बताने जा रहे है, ये जानकारी खासकर हमारी किसान भाइयो के लिए बहुत ही उपयोगी है, कृपया इसे ध्यान से पढ़िए और इसे समझिये।
जी हा, ये बिलकुल सही बात है की 10 सालो के बाद आपके खेतो में फसल होना बंद हो जाएगी, और फसलों को उगाने के लिए किसी भी तरह का खाद काम नहीं आएगा। आपके खेत सिर्फ बच्चो के खेलने का मैदान बनकर रह जाएगे।
पर आखिर ऐसा क्यू होंने वाला है, तो इसका जवाब है रासायनिक खाद, जी हाँ, जिस खाद की वजह से अभी आप फसलों को ऊगा पा रहे है, वास्तव में वही खाद भविष्य में आपके खेत के लिए जहर जैसा काम कर रहा है । इसमें उपस्थित यूरिया, डाई अमोनियम फास्फेट,पोटाश खाद आदि खेतो और लोगो की सेहत को भी बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है।

आजकल किसान भाई, जल्दी से और ज्यादा मात्रा में फसल उगाने के चक्कर में, जरुरत से ज्यादा रासायनिक खाद का उपयोग कर रहे है, जिससे की आप अनजाने में अपने खेतो और भारत के लोगो की सेहत को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे है।
अपने खेतो को बचाने का एक आसान सा उपाय यही है की आप खेतो में जैविक खाद या फिर गोबर के खाद का उपयोग करे।
भले ही इसके उपयोग से खेती की पैदावार रासायनिक खाद की तुलना में काम होगी पर जैविक खाद आपके खेतो को कभी ख़राब नहीं करेगा और आपके खेतो की आयु भी बढ़ाएगा, साथ ही साथ इससे हुई फसलो से इंसानो को की सेहत और वातावरण को भी कोई नुकसान नहीं है।
और हम सभी को ये बात नहीं भुलना चाहिये की हम जो भी प्रकृति को देते है, प्रकृति हमें वही चीज़ ब्याज के साथ लौटा देती है, और कोरोना जैसी बीमारी भी हम इंसानो की ही करनी का फल है जो हमे प्रकृति ने लौटाया है।
तो ये थे जैविक खाद के फायदे, अब फैसला आपके हाथो में में की, आप कम समय में ज्यादा पैदावार से मुनाफा कमा कर खेतो को ख़राब कर दे या फिर जैविक खाद के उपयोग से, भविष्य में आने वाली पीढ़ी को अपने खेतो में लहलहाती फसल दिखाए।
यदि आपके पास कोई सुझाव या कोई सवाल है तो कमेंट कर सकते हो।
धन्यवाद
ऑथर
इंद्रेश मालवीय (बैतूल, मध्य प्रदेश)
